जिले के अस्थावां पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में स्वर्गीय त्रिपुरारी प्रसाद सिंह (टीपी सिंह) और सुधीर कुमार का 25वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। टीपी सिंह विचारक मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजद नेता अशोक महतो का आयोजकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं सरमेरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य बहादुर सिंह ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच से टीपी सिंह के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।
शहादत दिवस कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक रूप से चर्चा का केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
