बिहार के मधुबनी जिले में पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शनिवार शाम रहिका-बेनीपट्टी मुख्य सड़क पर अरेर और रहिका के बीच से हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कैलाश मिश्र हाल ही में पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार रहे थे। उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़े मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की पुष्टि बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने की है।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
