बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबा बाग मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि देर रात एक आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मियों के घर में दाखिल हुई और महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना के विरोध में दर्जनों मोहल्लेवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
स्थानीय लोगों का दावा है कि कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं घायल हुईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी सूचना है। मामले को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
