नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में लाल बाबू पंडित गिरफ्तार

सिंघिया थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पाते-बेलाही गांव निवासी लाल बाबू पंडित पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप है। मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई।

सिंघिया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।