भाजपा छोड़ भाकपा माले में शामिल हुए विस्थापित नेता राजू दुबे, अरूप चटर्जी ने दिलाई सदस्यता

भाजपा छोड़ भाकपा माले में शामिल हुए विस्थापित नेता राजू दुबे

बोकारो के सेक्टर 8बी स्थित कार्यालय परिसर के पास आयोजित मिलन समारोह में विस्थापित नेता राजू दुबे ने अपने समर्थकों के साथ भाकपा माले की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरूप चटर्जी मौजूद रहे, जिन्होंने राजू दुबे और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।

राजू दुबे ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं और कांग्रेस से लेकर भाजपा तक विभिन्न दलों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बोकारो के विस्थापितों और युवाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का काम भाकपा माले ने किया है, इसलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है।

वहीं विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राजू दुबे के पार्टी में शामिल होने से बोकारो के शहरी और विस्थापित क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा विस्थापितों की आवाज को और प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।

भाजपा छोड़ भाकपा माले में शामिल हुए विस्थापित नेता राजू दुबे