एमएलसी टिकट मिलने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एमएलसी टिकट मिलने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

आरा/जगदीशपुर एमएलसी टिकट मिलने के बाद भोजपुरी के पावर स्टार गायक एवं अभिनेता पवन सिंह पहली बार जगदीशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वीर योद्धा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके समर्थकों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जगदीशपुर स्थित वीर कुंवर सिंह किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

कार्यक्रम में भोजपुरी के चर्चित मंच उद्घोषक रवि रंजन ने कहा कि पवन सिंह युवाओं की पहली पसंद हैं और भारतीय जनता पार्टी उनकी राजनीतिक पहचान का आधार है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के राजनीति में आने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस मौके पर छात्र नेता एवं भोजपुरी एंकर रितिक रोशन, पवन सिंह के करीबी अविनाश सिंह, भाजपा नेत्री संध्या सिंह, भाजपा नेता मिथलेश कुशवाहा, आदित्य जी, विनय मिश्रा, माधव केसरी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह को वीर कुंवर सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ के कारण स्थिति कुछ समय के लिए अव्यवस्थित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान बाउंसरों और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे मीडिया कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एमएलसी टिकट मिलने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण