धनबाद के झरिया से बड़ी खबर सामने आई है। बीती रात भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रवण राय के भाई जमेंद्र राय पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना जामाडोबा चार नंबर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जमेंद्र राय अपनी सीमेंट दुकान से तगादा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। अपराधियों ने चाकू, भुजाली और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले के बाद जमेंद्र राय को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए झरिया के लाइफलाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है
