रामगढ़ में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,

 देश के साथ-साथ रामगढ़ जिले में भी 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के जज, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारी भी योग करते नजर आए। आयुष समिति रामगढ़ एवं नमामि गंगे योजना के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने की। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। इस दौरान लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और तनाव मुक्त जीवन के लिए भी बेहद जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और निरोग रहने के लिए प्रेरित करना है।