बलिया में सियासी हलचल का दावा, सपा नेता अंगद मिश्र फौजी बोले- बीजेपी के कई नेता संपर्क में

 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नेता अंगद मिश्र फौजी के एक बयान ने जिले की राजनीति में चर्चाएं तेज कर दी हैं। फौजी ने दावा किया है कि बलिया में बीजेपी के कई कद्दावर नेता समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं।

अंगद मिश्र फौजी ने कहा कि चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में बलिया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सपा नेता के इस बयान के बाद जिले में सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजर बीजेपी की प्रतिक्रिया पर है कि वह इस दावे पर क्या जवाब देती है।

हालांकि, बीजेपी नेताओं की ओर से इस दावे पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि यह दावा आने वाले समय में कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव लाता है या फिर यह सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है।