जयनगर नगर मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटी जयनगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद यादव ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में कॉमरेड रामजी यादव और कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने पिछले कार्यों का रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक की शुरुआत में पिछले दिनों दिवंगत हुए कॉमरेड मौलाना इब्राहिम और राम विलास यादव की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान 22 जून 2026 को रांटी में गरीब परिवारों को उजाड़ने और घर में आग लगाए जाने के मामले को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने प्रभावित लोगों के पक्ष में आवाज उठाने और आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जन मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
