राजगीर में दो युवकों की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक पिंटू पासवान और श्रवण पासवान के परिजनों ने दावा किया है कि यह मामला सिर्फ मॉब लिंचिंग नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है।
परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांधे गए और बेरहमी से पीटा गया। परिवार के अनुसार, दोनों युवक पहली बार राजगीर घूमने और मलमास मेला देखने के लिए गए थे। रास्ता भटकने के बाद वे झुनकीया बाबा क्षेत्र के पास पहुंचे, जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार में आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल राजगीर कांड को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
