कंडोलिया इंडोर स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट खिलाड़ियों को समर्पित,

 पौड़ी नगर के बहुप्रतीक्षित कंडोलिया इंडोर स्टेडियम के अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संयुक्त रूप से बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन कर इसे खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को समर्पित किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस इंडोर स्टेडियम के शुरू होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विधायक और जिलाधिकारी ने खुद बैडमिंटन खेलकर खेल गतिविधियों की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।