मधुबनी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का 87वां स्थापना दिवस सोमवार को मधुबनी शहर के पुराने एलआईसी भवन में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अकबर ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने कहा कि पार्टी का 87वां स्थापना दिवस देशभर के सभी राज्यों और जिलों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 22 जून 1939 को कांग्रेस से अलग होकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना गरीब, मजदूर, भूमिहीन, युवा, छात्र और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी और साम्यवादी विचारधारा के आधार पर की गई थी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
