जमशेदपुर में शहर बंद के बाद भाजपा के 18 नेताओं एवं विधायकों पर दर्ज एफआईआर का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक पूर्णिमा साहू ने शहर बंद के दौरान भाजपा नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि शहर बंद बढ़ते अपराध के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
गौरतलब है कि शहर बंद के बाद 18 भाजपा नेताओं एवं विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा लगातार विरोध जता रही है। पार्टी का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
