मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मकड़ी महुअवा गांव से छह आपराधिक मामलों के आरोपी राकेश यादव उर्फ दारा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पिपराकोठी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राकेश यादव उर्फ दारा यादव के विरुद्ध पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की बाइक कहां से लाई गई थी और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
छापेमारी टीम में एसआई आदित्य भारद्वाज, राजवीर, पूजा कुमारी, चौकीदार दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
