सेवा, स्नेह और खुशियों के साथ ‘पंख एक नई दिशा’ ने मनाया शारदा सिंह का जन्मदिन

सेवा, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं के बीच शुक्रवार को ‘पंख एक नई दिशा’ की ओर से धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया गया। मुरली नगर, सरायढेला स्थित ब्लाइंड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्हें नाश्ता एवं मिठाइयां वितरित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ शारदा सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम के माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे अवसरों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटने और उनके साथ आत्मीयता साझा करने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम में ‘पंख एक नई दिशा’ की अध्यक्ष समेत संस्था से जुड़े सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान बच्चों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।