सरायढेला में रविवार को न्यू भारतीय ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम संचालक संजय सोनी, उनकी पत्नी अनीता सोनी एवं कुलगुरु पंडित भरत पांडे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी उदय प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालक संजय सोनी को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चार दशकों से ग्राहकों के अटूट विश्वास और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए न्यू भारतीय ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आकर्षक डिजाइन, उचित कीमत और ग्राहकों का भरोसा प्रतिष्ठान की पहचान रही है।
शोरूम प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए हैं। गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि डायमंड ज्वेलरी पर जीरो मेकिंग चार्ज का ऑफर रखा गया है। इन ऑफरों को लेकर ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिला।
शोरूम में सोने और चांदी के आभूषणों के साथ डायमंड ज्वेलरी की विभिन्न डिजाइन उपलब्ध कराई गई हैं। संचालकों के अनुसार, ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजाइन के साथ पारंपरिक आभूषणों का भी संग्रह रखा गया है।
संजय सोनी ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। चार दशकों से मिले सहयोग के कारण ही प्रतिष्ठान का विस्तार संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नए शोरूम के माध्यम से सरायढेला और आसपास के ग्राहकों को बेहतर विकल्प और सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी, शुभचिंतक और ग्राहक मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के नए शोरूम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
