अवध प्रसाद नारायण को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एससी विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता सह हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी, एससी विभाग झरिया नगर अध्यक्ष राकेश पासवान, विष्णु बाउरी, गगन रवानी, रोहित उरांव, विजय हाड़ी, दीपक कुमार और अर्जुन भुईयां सहित अन्य लोग भूली रेगुनी स्थित अवध प्रसाद नारायण के आवास पहुंचे।
सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अवध प्रसाद नारायण का अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
कार्तिक हाड़ी ने कहा कि अवध प्रसाद नारायण को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एससी विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अवध प्रसाद नारायण नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। नई जिम्मेदारी के साथ अवध प्रसाद नारायण के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने अवध प्रसाद नारायण के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एससी विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भी खुशी जाहिर की।
