पिकल बॉल चैंपियनशिप में मुहम्मद अय्यन सिद्दीकी ने हासिल किया दूसरा स्थान, जमशेदपुर का बढ़ाया गौरव

आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा के पुत्र मुहम्मद अय्यन सिद्दीकी ने पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय पिकल बॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुहम्मद अय्यन सिद्दीकी ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी मुहम्मद अय्यन सिद्दीकी ने जमशेदपुर स्तर के लॉन टेनिस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। लगातार अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन उनकी खेल के प्रति लगन और मेहनत को दर्शाता है।

परिजनों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि मुहम्मद अय्यन सिद्दीकी आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखेंगे और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जमशेदपुर और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।