बिहार सरकार के कैबिनेट परिवहन मंत्री दामोदर रावत के धनबाद आगमन पर सोमवार को धनबाद परिसदन में जनता दल (यू) की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश, जिला एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, मजदूर प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र राही, मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, जिला महासचिव झप्पू सिन्हा, नमन भारती सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने मंत्री दामोदर रावत का स्वागत करते हुए कहा कि उनका धनबाद आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उन्होंने मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ काम करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में जदयू पदाधिकारियों ने मंत्री दामोदर रावत का स्वागत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
