बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां करीब10 राउंड गोली चलने की सूचना है। घटना में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल पर फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की जानकारी पता करने में जुटी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, फायरिंग किस वजह से हुई और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस द्वारा घायल लोगों की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
