राजमहल के काशिम बाजार में रविवार को हिन्दू धर्म रक्षा मंच के केंद्र कार्यालय का पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक और सेवा से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि संघ के वरिष्ठ प्रचारक विजय घोष केन्द्रीय, अध्यक्ष संत कुमार घोष, प्रमोद जैन, गौरव गुप्ता, श्रीराम शाह, मिथुन राजवंशी, मणिकांत ठाकुर, पिनटु मजुमदार, अभी यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने कार्यालय को सामाजिक समन्वय और सेवा गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र बनाने की बात कही।
