साहिबगंज में गंगा मिशन की पहल, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में हुआ पौधारोपण

गंगा मिशन कोलकाता की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय, पोखरिया के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच आम, कटहल, नारियल और आंवला जैसे फलदार पौधों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में भी कई फलदार पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर कवि केविन एवं सुधीर श्रीवास्तव तथा अवकाश प्राप्त शिक्षिका रानी झा ने पर्यावरण संरक्षण पर कविता पाठ किया। उनके कविता पाठ ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, शिक्षक मनोहर शर्मा, चंपक दत्ता, आनंद मोदी और प्रमोद पांडे सहित अन्य लोगों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में शिक्षिका सरिता कुमारी, सुप्रिया भारती, पत्रकार चंदन सिंह, प्रमोद निरंजन, अरविंद यादव, बच्चन पाठक, राजेंद्र पाठक, अमित सिंह, प्रशांत कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।