पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटरबोट से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में जलस्तर, जलजमाव और आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन, राहत सामग्री और चिकित्सा सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचाई जाएं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा बाढ़ की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही राहत शिविरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और वहां प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रभावित लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन करें।
