तरारी में धूमधाम से मनी गांधी जयंती, बापू के विचारों को किया गया याद

प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य चेतना समिति के सत्यनारायण साह ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, सत्य और मानवता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी गांधी जी के विचार प्रासंगिक हैं।

सत्यनारायण साह ने युवाओं से गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

मौके पर वैश्य चेतना समिति बिहार प्रदेश के करमु प्रसाद गुप्ता, तरारी पैक्स अध्यक्ष शंकर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।