मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने बिछिया धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। समूह सखी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं धरने में शामिल हुईं।
समूह सखी, बैंक सखी और बुककीपरों ने श्रम मानक के अनुरूप मानदेय देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने न्यूनतम 14 हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ मोबाइल और डेटा भत्ता देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। समूह सखियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ कूच करेंगी।
प्रदर्शन में समूह सखी कार्यकर्ता गीता और अनीता ने भी अपनी मांगों को लेकर बात रखी।
