जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नॉमिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां नॉमिनेशन हुआ, वहां पार्टी के नेता और गठबंधन के नेता मौजूद रहे। संजय झा ने बताया कि वह खुद दरभंगा और मुजफ्फरपुर में नॉमिनेशन कार्यक्रम में शामिल हुए।
संजय झा के मुताबिक, नॉमिनेशन के बाद शाम को नीतीश कुमार के साथ बैठक हुई। इस दौरान सभी नॉमिनेशन का फीडबैक मुख्यमंत्री को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी MLC सीटों को लेकर भी नीतीश कुमार को अपडेट किया गया है।
वहीं, ललन सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय झा ने कहा कि ललन सिंह ने जो भी किया, वह पार्टी के हित में किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में वह इतना ही कहना चाहेंगे।
