जिले में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सोन नदी क्षेत्र से दो ड्रेजर मशीनयुक्त नाव बरामद की गईं।
भोजपुर पुलिस के अनुसार, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम में जिला खनन पदाधिकारी भोजपुर, अपर थानाध्यक्ष कोईलवर, थानाध्यक्ष बबुरा, खनन निरीक्षक भोजपुर, क्यूआरटी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
टीम ने सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही दो ड्रेजर मशीनयुक्त नाव बरामद की गईं। प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।
