धनबाद जिला फुटबॉल लीग: प्रो एक्सीलेंसी एफसी ने धनबाद फुटबॉल एकेडमी को 5-0 से हराया

बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग में प्रो एक्सीलेंसी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद फुटबॉल एकेडमी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

मैच की शुरुआत से ही प्रो एक्सीलेंसी एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से राम हांसदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। इनमें उनकी हैट्रिक भी शामिल रही।

प्रो एक्सीलेंसी एफसी की ओर से पांचवां गोल चंदन मरांडी ने किया। दूसरी ओर धनबाद फुटबॉल एकेडमी की टीम पूरे मुकाबले में गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू, पूजा कुमारी और रवि लाल हेंब्रम ने निभाई। शानदार जीत के साथ प्रो एक्सीलेंसी एफसी ने लीग में अपने प्रदर्शन को मजबूत किया।