नई दिल्ली स्थित कोयला मंत्रालय में गुरुवार को झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद और कोयला एवं खान मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य खीरू महतो का स्वागत किया गया।
मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व ओएसडी रहे आईएएस अधिकारी गोपाल सिंह ने खीरू महतो को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
स्वागत के बाद खीरू महतो और गोपाल सिंह के बीच कोयला मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान मंत्रालय से संबंधित मुद्दों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जदयू नेताओं और मंत्रालय के अधिकारियों के बीच समन्वय एवं संबंधित विषयों पर चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
