धनबाद में 16 अक्टूबर को खुलेगा भट्टर सिल्वर आर्ट्स का नया शोरूम, सेंटर पॉइंट मॉल में होगा भव्य उद्घाटन

कोलकाता के प्रसिद्ध सिल्वर ब्रांड ‘भट्टर सिल्वर आर्ट्स’ की विरासत अब धनबाद तक पहुंचने जा रही है। वर्ष 1930 से अपनी पहचान बनाए रखने वाला यह ब्रांड बैंक मोड़ स्थित सेंटर पॉइंट मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर अपना नया शोरूम शुरू करने जा रहा है। शोरूम का भव्य उद्घाटन 16 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे होगा।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में भट्टर सिल्वर आर्ट्स के फ्रेंचाइजी विशाल केडिया ने बताया कि ब्रांड अपनी लंबी विरासत, शिल्प कौशल, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास की परंपरा को धनबाद में लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रांड की पहचान वर्षों से ग्राहकों के साथ बने मजबूत संबंधों और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है।

1930 से कायम है भरोसे और गुणवत्ता की पहचान

प्रेस वार्ता में निलेश डोकनिया ने बताया कि भट्टर सिल्वर आर्ट्स एक सदी से अधिक की विरासत को संजोए हुए है। ब्रांड ने विश्वास, गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंधों के आधार पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 100 वर्षों से अधिक का भरोसा किसी भी ब्रांड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

धनबाद के ग्राहकों को मिलेगी नई खरीदारी की सुविधा

भट्टर सिल्वर आर्ट्स के धनबाद में आगमन से शहर के ग्राहकों को सिल्वर ब्रांड के उत्पादों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। सेंटर पॉइंट मॉल, बैंक मोड़ में नए शोरूम के उद्घाटन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।