धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से ठाकुर कुल्ही स्थित छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान दूध, नारियल, फूल एवं फल सहित अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई।

एसोसिएशन के सचिव रंजीत जायसवाल ने बताया कि संगठन सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाता रहा है। छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह पहल की गई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाए जाने वाले इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा करना संगठन के लिए सौभाग्य की बात है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष शाह, सचिव रंजीत जायसवाल, उपाध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सह सचिव विवेक कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।