धनबाद में छठ घाटों पर दिलीप सिंह ने की व्रतियों की सेवा, फल वितरण कर लिया आशीर्वाद

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर धनबाद के विभिन्न घाटों पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसी क्रम में युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राजपूत विचार मंच, धनबाद के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी दिलीप सिंह ने शहर के विभिन्न छठ घाटों और पूजा स्थलों पर पहुंचकर छठव्रतियों की सेवा की और उनका आशीर्वाद लिया।

दिलीप सिंह सुबह से ही सेवा कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने घाटों पर सजावट और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही छठव्रतियों के बीच फल वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान सबसे पहले दिलीप सिंह टेंपल रोड, पुराना बाजार स्थित स्टार प्रोग्रेसिव क्लब द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत तोरणद्वार एवं लाइटिंग व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है। छठव्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और जरूरतमंदों की मदद से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

दिलीप सिंह की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। छठ महापर्व के दौरान उनका सेवा भाव सामाजिक सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देता नजर आया।