भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पटना निवासी अभय कुमार सिंह उर्फ स्वामी जी को दानापुर रेल मंडल की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हाजीपुर जोन के पूर्व जोनल सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर पिंटू कुमार सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभय कुमार सिंह उर्फ स्वामी जी के सलाहकार समिति का सदस्य बनने से दानापुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल सेवाओं में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आएंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि स्वामी जी अपने अनुभव, सक्रिय सहभागिता और जनहित के प्रति समर्पण के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओं को समिति के समक्ष मजबूती से रखेंगे। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल हो सकेगी।
पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे सलाहकार समिति की भूमिका यात्रियों की जरूरतों और समस्याओं को रेल प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होती है। अभय कुमार सिंह के मनोनयन से दानापुर रेल मंडल में यात्री हित से जुड़े मुद्दों को नई प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है।
