दुबई में शबी आरफीन शमसी को मिला TIAF Education Award-2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गया गया का मान

बिहार के गया शहर के लिए गर्व की बात है। शहर के प्रतिष्ठित मिर्जा गालिब कॉलेज की शासी निकाय के पूर्व सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव शबी आरफीन शमसी को दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अलंकरण समारोह-2026 में TIAF Education Award-2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए शबी आरफीन शमसी को TIAF India, Associated with TIAF USA की ओर से 2 नवंबर को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। इसके बाद दुबई में आयोजित समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित TIAF Education Award-2026 प्रदान किया गया।

शबी आरफीन शमसी की इस उपलब्धि से मिर्जा गालिब कॉलेज सहित गया शहर में खुशी का माहौल है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को गया के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान से स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में उत्साह है।

इस सम्मान के माध्यम से शबी आरफीन शमसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गया शहर का नाम रोशन किया है।