भैरोगंज थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा स्थित एनएच-727 पर मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय मजदूर गोविंद चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। वह ट्रैक्टर पर गन्ना लादने का काम कर रहा था और सड़क पर गिरे गन्ने को उठा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
हादसे में युवक का दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गोविंद अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंद ट्रैक्टर पर गन्ना लादने का काम कर रहा था। इसी दौरान सड़क पर गिरे गन्ने को उठाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में युवक का दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
घटना के बाद 112 पुलिस टीम उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
