कैमूर जिलें से है। जहां दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित दुर्गावती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने छात्राओं से जनसंवाद किया। वहीं इस दौरान उन्होंने अभया ब्रिगेड के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में मौजूद रहें अधिकारी
इस कार्यक्रम में मोहनियां अनुमंडल एसडीपीओं प्रदीप कुमार, दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा,मोहनियां अनुमंडल के पुलिस निरीक्षक सुनील निर्झर, दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अमृता कुमारी के साथ शिक्षक, शिक्षिका व छात्राएं मौजूद रहीं।
अभया ब्रिगेड के उद्देश्यं
ज्ञात हो कि कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने छात्राओं को अभया ब्रिगेड के बारे में जानकारी दी और बताया कि पुलिस उनकी दोस्त है। उन्होंने कहां कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए डायल 112 को फोन करें।
छात्राओं को दी जानकारी
वहीं पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को कहां कि यदि कोई मनचला उन्हें परेशान करता है,तो वें तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस 10 मिनट के भीतर मदद करने के लिए पहुंचेगी। पुलिस का उद्देश्य नागरिकों और उनके अधिकारों की सुरक्षा करना है, न कि उन्हें डराना।

