गांधी चौक में 78वीं महात्मा गांधी पुण्यतिथि समारोह, जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई
प्रखंड के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया खालिद अहमद ने की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बापू के सत्य, अहिंसा और शांति के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुखिया तबस्सुम, मुखिया सतेंद्र कुमार, मुखिया दिनेश चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि मिथलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Mahatma Gandhi 78th death anniversary ceremony at Gandhi Chowk with local leaders and citizens गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि Local leaders and citizens paying tribute on Mahatma Gandhi’s death anniversary Mahatma Gandhi tribute event at Gandhi Chowk, Bihar