पूर्व मेयर इंदु सिंह ने मेयर पद के लिए किया नामांकन, सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद,  पूर्व मेयर इंदु सिंह ने आज मेयर पद के लिए समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल की.उनके साथ उनकी बहु सह राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी साथ में थी. आशनी सिंह ने मिडिया को बताया कि इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं. 2010 से 2015 तक के कार्यकाल में इंदु सिंह ने शहर का सौन्दर्य करण किया. चौक चौराहो में शौचालय का निर्माण कराया था. सिटी बस का संचालन इंदु सिंह के ही कार्यकाल में हुआ था. स्ट्रीट लाईट का जाल बिछा.जिस प्रकार से 2010 में धनबाद की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. आज फिर से शहर की जनता इंदु सिंह को एक बार पुनः मेयर के रूप में देखना चाहती हैं. इंदु सिंह की जीत निश्चित है. जनता यह मन बना चुकी है.इंदु सिंह आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंची.समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया.

धनबाद मेयर चुनाव में इंदु सिंह का नामांकन, समर्थकों की भारी भीड़ समाहरणालय परिसर में रोड शो के बाद नामांकन करतीं इंदु सिंह मेयर पद के लिए नामांकन के दौरान पूर्व मेयर इंदु सिंह और उनके समर्थक धनबाद नगर निगम चुनाव 2025 में इंदु सिंह का शक्ति प्रदर्शन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool