लोकसभा में गरमाई सियासत: किरेन रिजिजू ने कांग्रेस MPs पर गंभीर आरोप लगाए !

नई दिल्ली ; संसद के बजट सत्र में मंगलवार को जारी बहस के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने आज लोकसभा में कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर की ओर भागे, अवैध रूप से वीडियो बनाया गया और स्पीकर समेत प्रधानमंत्री को धमकी दी गई। उन्होंने इस वीडियो को अवैध बताया और संसद की गरिमा के लिए चिंता जताई।

रिजिजू ने बयान में कहा कि लगभग 20‑25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के कमरे में घुस गए और वहां “गाली‑गलौज और धमकी” दी गई, जिसकी वीडियो क्लिप एक कांग्रेस सांसद द्वारा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने इसे संविधान और संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी साझा किया और आरोप लगाया कि यह घटना कांग्रेस नेताओं की अनुशासनहीनता को दिखाती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और किसी भी तरह की धमकी को समर्थन नहीं देती।

office
Author: office