आगरा, उत्तर प्रदेश ; उत्तर प्रदेश के Agra में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव होने की घटना सामने आई। ग्रामीण और मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई; बच्चों को उल्टियां हुईं और कई लोग बेहोश हो गए। लोग घर छोड़कर भागने लगे।
लगभग 60 से अधिक मजदूरों ने कोल्ड स्टोरेज खाली किया, और पास के अन्य स्टोरेज में भी सांस लेने में कठिनाई देखी गई। अफरातफरी के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सुरक्षा के लिए पूरे गांव को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया। राहत और बचाव अभियान के तहत 6 दमकल वाहनों को बुलाकर दो घंटे में गैस रिसाव को रोक दिया गया।









