पंजाब ; पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि पंजाब आज नवाचार (Innovation) का प्रतीक बन चुका है और राज्य एक नई ऊँचाई पर उड़ान भरने जा रहा है।
मान ने बताया कि पंजाब के लोग कठिन मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं और इस मेहनत के चलते पूरा विश्व पंजाब के नाम से परिचित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब को न केवल आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से मजबूत बनाना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का नाम वैश्विक स्तर पर गर्व से लिया जाए।









