चुनाव आयोग पर BJP के दबाव में काम करने का आरोप, Mamata Banerjee का बयान !

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर BJP के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आयोग अधिकारियों का तबादला BJP के निर्देश पर कर रहा है। ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव के दौरान कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ पार्टी की होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बेहद जरूरी हैं, लेकिन मौजूदा हालात चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है।

office
Author: office