दिल्ली के कृष्णानगर में दिनदहाड़े लूटपाट, स्कूल बस का इंतजार कर रही महिला से गोल्ड लूट !

कृष्णानगर, दिल्ली ; दिल्ली के कृष्णानगर में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने स्कूल बस का इंतजार कर रही महिला को चारों तरफ से घेरकर उसका गोल्ड लूट लिया।

घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को पीटा और हवा में फायरिंग भी की। पुलिस के अनुसार, लूटपाट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

office
Author: office