न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, फायर ट्रक से टकराया विमान; 4 घायल !

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के एक एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक विमान फायर ट्रक से टकरा गया। घटना में एयर कनाडा का विमान शामिल बताया जा रहा है।

टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हुई हैं और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

office
Author: office