विकासनगर, देहरादून, उत्तराखंड ; देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कल रात नशे की हालत में सड़क पर खुलेआम मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने रविंद्र नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने रविंद्र की कार में टक्कर मारी और सड़क पर खड़े अन्य युवकों को कार से कुचलने की कोशिश भी की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों इकराम, विशाल गोयल, शाहरुख और अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।









