आदिवासी अधिकारों पर राहुल गांधी का बयान, ‘वनवासी’ शब्द को लेकर बीजेपी-RSS पर निशाना !

गुजरात ; कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों को लेकर बयान दिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आदिवासी देश के “असली मालिक” हैं और जल, जंगल और जमीन पर उनका अधिकार है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और RSS द्वारा ‘वनवासी’ शब्द का उपयोग किया जाता है, जिसे वे आदिवासियों को केवल जंगल में रहने वाला बताने से जोड़ते हैं, जबकि उनके अनुसार आदिवासियों के वास्तविक अधिकार जल, जंगल और जमीन से जुड़े हैं।

office
Author: office