इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. अजीत बेहुरा और समाज सेवी कुम्भनाथ सिंह शामिल हुए ।
उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों का आधार भी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बहवन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। अंत में सभी ने मिलकर विद्यालय और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









