नई दिल्ली: कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने कहा कि मोदी सरकार ने 16, 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। उन्होंने सत्र को लेकर बीजेपी पर पारदर्शिता के सवाल उठाए।
Ramesh ने बताया कि “16 मार्च को किरेन रिजिजू जी ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को खत लिखा कि वे कांग्रेस पार्टी से बातचीत करना चाहते हैं। कारण बताया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कुछ संशोधन किया जाना है।”
उन्होंने आगे कहा कि “श्री खरगे ने उसी दिन जवाब दिया कि आप सर्वदलीय बैठक बुलाइए और लिखित प्रस्ताव दीजिए, हम सभी मिलकर आपके प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।”
Ramesh ने बताया कि “24 मार्च को विपक्ष की सभी पार्टियों ने फिर से किरेन रिजिजू जी को खत लिखा कि आप 29 अप्रैल के बाद ऑल पार्टी मीटिंग बुलाइए, क्योंकि तब तक चुनाव आयोग का मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाएगा।”
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद विशेष सत्र को पहले से तय तिथियों पर बुलाया जाना राजनीतिक और चुनावी दृष्टि से विवादास्पद कदम माना जा रहा है।









