आगरा: आम आदमी पार्टी के नेता Sanjay Singh ने आज आगरा से 9 अप्रैल तक चलने वाली “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा के दौरान उन्होंने नारा दिया, “रोजगार दो, वरना ₹10,000 दो।”
Sanjay Singh ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने 69,000 शिक्षकों की भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से लड़ रही है और जनता के हक के लिए आवाज उठा रही है।
उन्होंने पदयात्रा के माध्यम से बेरोज़गारी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य बताया।









